अमृतसर के गोल्डन एवेन्यू इलाके में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। जहां कार खड़ी करने को लेकर उनके बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और झगड़े का रूप ले लिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुछ लोगों को चोट भी आई है जिनका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने मुताबिक मामले में एक डॉक्टर हैं। मामले की जांच जारी है और जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


