पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा क्रांति के लिए आयोजित किए प्रोग्रामों के तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस अमृतसर पहुंच रहे हैं। उनके साथ आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के आने की भी सूचना है। जिसके बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के किसान उनसे सवाल जवाब करने के लिए बड़े काफिले में निकले हैं। सवालों के जवाब देंगे या भागेंगे किसानों का कहना है कि या तो मुख्यमंत्री उनके सवालों का जवाब देंगे, अन्यथा वहां से भागेंगे। दोनों ही सूरतों में लोग देखेंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों को जबरन धरने से हटाया गया। उनकी ट्रैक्टर ट्रालियों को चोरी कर लिया गया। उन पर लाठियां बरसाईं गई। इस पर क्या कार्रवाई की गई, इसका उन्हें जवाब चाहिए। किसानों को एमएसपी लीगल गारंटी कानून के लिए पंजाब सरकार का क्या स्टैंड है। डर के मारे मंत्री नहीं कर रहे प्रोग्राम उन्होंने कहा कि किसान केंद्र सरकार से लड़ने जा रहे थे, इसके लिए पंजाब सरकार को क्या खतरा था। किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की शह पर किसानों के साथ तशदत की है, जिसका जवाब उन्हें देना ही होगा। वो दिन के समय जवाब चाहते हैं, वो रात में नहीं पूछने आएंगे, क्योंकि उनके साथ भी ऐसा ही किया था। पंजाब सरकार के मंत्री डर के कारण अपने प्रोग्रामों को उजागर नहीं कर रहे हैं। स्कूली बच्चों को सवाल करने से किया मना आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का समारोह चौगावां में भी है, लेकिन वहां स्कूल के बच्चों से कहा गया है कि किसी ने सवाल नहीं करना है। वहीं मुख्यमंत्री वेरका मिल्क प्लांट में नए यूनिट का उद्घाटन करने आ रहे हैं और शिक्षा मंत्री भी कई स्कूलों में आ रहे हैं। इसीलिए किसान भी पूरी तैयारी के साथ निकले हैं और सरकार से जवाब लेकर रहेंगे।


