अमृतसर में गोलगप्पे के डिब्बे में निकले चूहे का VIDEO:कूदकर पास के नाले में भागा; व्लॉगर बोला- देखते ना तो हमारे पेट में होता

अमृतसर में गोलगप्पे की कांजी (पानी के डिब्बे) से चूहा निकला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘रैट इन पानी पुरी।’ वीडियो में दिख रहा है कि व्लॉगर और उसका दोस्त गोलगप्पों का आनंद ले रहे थे, इसी दौरान अचानक कांजी (मसाले के मिश्रण वाले डिब्बे) में हलचल देखी। कुछ ही देर बाद, मसाले से सना हुआ चूहा दिखाई दिया। इसके बाद रेहड़ी मालिक चूहे को निकालने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड में, चूहा कांजी से कूदकर पास के नाले में भाग जाता है। वहीं अब फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो ‘करण धंजू26’ नाम के अकाउंट से 8 फरवरी को पोस्ट किया गया। इस वीडियो को अब तक 51.5 मिलियन (करीब 5 करोड़ 15 लाख) से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो अमृतसर में कहां का है और वीडियो बनाने वाला कौन है। वायरल वीडियो में व्लॉगर ने क्या कहा… वायरल वीडियो में व्लॉगर पहले तेज आवाज में कहता है कि गोलगप्पे में निकला चूहा, फिर कहता है कि हम लोगा अपनी नॉर्मल चैलेंज वीडियो सूट कर रहे थे, लेकिन एकदम से आवाज आई और देखा तो पानी में चूहा था, उसको जल्दी से बाहर निकाला और बाद में हमने पानी भी फिकवा दिया। लेकिन शायद हम ना देखते, तो ये पानी हमारे पेट में होता, आप लोग भी सवाधान रहें। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस गोलगप्पे की कांजी में चूहा निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुटा। कई लोग इस घटना को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे खाद्य सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बता रहे हैं, तो कुछ लोग प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बाकी सब कुछ तो बहुत साफ-सुथरा दिख रहा था। तो फिर वहां क्या हुआ? क्या यह तब आया जब ठेला पहले से ही लगा हुआ था, या यह बहुत पहले से ही मौजूद था? एक अन्य यूजर ने लिखा- चूहा शायद उसी समय अंदर आया होगा क्योंकि इतनी देर तक वह जिंदा कैसे रह सका। खैर, अच्छा हुआ कि आप लोगों ने विक्रेता से पानी फेंकने को कहा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- भारतीय स्ट्रीट फूड की स्वच्छता का सार। फूड कमिश्नर बोले- जांच कर रहे वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर फूड कमिश्नर राजिंदर से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला हमरे संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *