अमृतसर में ग्रंथी का मर्डर:आंखों में डाला मिर्च पाउडर, देर रात पिता के साथ लौट रहा था घर, एक साल पहले हुई शादी

अमृतसर में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक ग्रंथी सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। ग्रंथी सिंह की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनका तीन महीने का उसका बेटा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। मृतक युवक रमन सिंह के पिता दिलबाग सिंह के मुताबिक, कल रात तकरीबन 2 बजे वह अपने बेटे के साथ गुरुद्वारा श्री नौवीं पातशाही बाबा बकाला से सेवा करके अपने गांव मढ़ियां लौट रहे थे। उनका बेटा वहां पर ग्रंथी सिंह की सेवा निभाता था। रास्ते में थाना रईया के नजदीक ही ब्यास निवासी साहिब सिंह ने उन्हें रोककर उनके बेटे का दातर से कत्ल कर दिया और फरार हो गया। मृतक के जानकार के मुताबिक बेहद बेरहमी से उसका कत्ल किया गया है। उसकी आंखों में पहले लाल मिर्च डाली गई और फिर उसे मारा गया। तीन माह के बेटे का था पिता मृतक रमन सिंह 28 वर्ष का था। उसकी एक साल 1 महीने पहले ही शादी हुई थी और उसका तीन माह का एक बेटा है। रमन श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह था और देर रात ड्यूटी से लौटता था। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश थाना रईया की पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिब सिंह की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल रमन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *