अमृतसर के वल्ला बाईपास पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू टिप्पर के नीचे तीन कारें दब गईं। इस घटना में गाड़ियों में सवार बच्चों सहित कई परिवारों के हताहत होने और गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि तीनों कारें टिप्पर के नीचे पूरी तरह पिचक गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालने में जुटी पुलिस पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से टिप्पर के नीचे फंसी गाड़ियों में से बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। इस बड़े हादसे के कारण अमृतसर वल्ला बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री और अन्य वाहन चालक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। प्रशासन यातायात को सुचारू करने और मलबे को हटाने की कोशिश कर रहा है। अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों को इस मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है।


