अमृतसर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इंटरनेशनल तस्करी गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, ₹45 लाख 18 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने अमृतसर के गेट हकीमां स्थित आनंद विहार इलाके में एक मकान किराए पर लिया हुआ था, जहां वे हेरोइन को स्टोर करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए हेरोइन की खेप मंगवाते थे और उसे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि इनके संबंध विदेश में बैठे टोनी नामक व्यक्ति से हैं जो जर्मनी में है और वहीं से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करता था। गिरफ्तार युवकों में से एक बी.कौम पास पुलिस ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपी अमृतसर और तरनतारन के निवासी हैं। तीनों में से एक आरोपी बी.कॉम पास है। उन्होंने किराए पर मकान लेकर उसमें नशे का कारोबार शुरू किया था। यहीं वह अपनी खेप को छिपाकर रखते थे और अपने नेटवर्क को चलाते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। अन्य खुलासे और जांच ड्रोन पर पुलिस की नजर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि अमृतसर की सीमाएं लंबी हैं और तस्कर इसी का फायदा उठाते हैं। ड्रोन के ज़रिए हेरोइन मंगवाना अब एक आम तकनीक बन चुकी है। लेकिन हमारी पुलिस लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के ज़रिए ऐसे गिरोहों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। यह सफलता हमारी टीम की सतर्कता और मेहनत का नतीजा है।


