अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त:7 किलो 630 ग्राम हेरोइन जब्त, दुबई कनेक्शन से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर नार्को-स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 किलो 630 ग्राम हेरोइन और 21,800 रुपय की ड्रग मनी भी बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपय बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह संपर्क वर्चुअल नंबरों के जरिए किया जा रहा था, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। जांच में सामने आया है कि यही दुबई-आधारित हैंडलर सीमापार से हेरोइन की खेप मंगवाने, पिकअप लोकेशन तय करने और आगे सप्लाई चेन को निर्देशित करने का काम करता था। पुलिस के अनुसार यह हैंडलर कई अन्य नशीले पदार्थों के नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है और 43 किलो हेरोइन की बरामदगी वाले एक बड़े एनडीपीएस मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, नेटवर्क की गहन जांच जारी इस मामले में थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके और अन्य शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह नशा तस्करी और नार्को-टेरर के खिलाफ पूरी दृढ़ता से कार्रवाई कर रही है। राज्य को नशामुक्त बनाने और युवाओं को इस जाल से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *