अमृतसर में पंखे से लटका मिला महिला का शव:पिता बोले-पति और बेटा पीटते थे, पोस्टमार्टम की मांग पर भाई पर किया हमला

अमृतसर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। बहन की मौत पर भाई उसके घर पहुंचा तो ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका अनु के भाई किशन कुमार को सुबह भांजे हर्ष का फोन आया। वह इस्लामाबाद, आदर्श नगर स्थित बहन के घर पहुंचे। वहां जमीन पर बहन का शव पड़ा था। शव अभी भी गर्म था, जिससे पता चला कि मौत कुछ समय पहले ही हुई थी। पोस्टमार्टम की मांग करने पर हमला किशन ने पोस्टमार्टम की मांग की। इस पर अनु के बेटे हर्ष, पति राजेश कुमार और देवर बब्बू ने उन पर हमला कर दिया। किशन अस्पताल गए और फिर थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज कराई। मृतका के पिता सुरिंदर कुमार ने बताया कि बेटी की 26 साल पहले शादी हुई थी और उसकी उम्र तकरीबन 48 साल थी। शादी के बाद से ही उसके साथ दुर्व्यवहार होता रहा। पति और बेटा अक्सर मारपीट करते थे। एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कमरे में पंखे से लटकी महिला दूसरी तरफ, मृतका के पति राजेश और बेटे हर्ष का कहना है कि घर में मामूली झगड़ा हुआ था। वे ड्राइंग रूम में बैठे थे और अनु अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद देखा तो वह पंखे से लटक रही थीं। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी उन्होंने कहा कि घर के मामूली झगड़े के कारण उनकी पत्नी ने अपनी जान दे दी। उनका कभी भी इस गंभीर झगड़ा नहीं था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों पार्टियों के बयान के आधार पर जांच की जाएगी और जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *