अमृतसर के संधू कॉलोनी में आज दोपहर लगभग 1 बजे के करीब महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी SHO हरप्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान वंदना उमर (45) साल के रूप में हुई है। वह स्थानीय अंगनवाड़ी केंद्र में हेल्पर के रूप में कार्यरत थीं। घटना से पहले की बात बताते हुए अंगनवाड़ी की सहकर्मी मन्दीप कौर बताती है कि करीब 12:30 बजे वे मेरे साथ थी और उन्होंने वंदना से पूछा कि क्या वे पड़ोस में हो रही शादी में जाने वाली हैं। इस पर वंदना ने पहले ना करदी। जब वे घर चली गई इस के बाद पता अचानक पता चला कि उन्होंने घर के अंदर से कुंडी लगाकर खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या के कारणों और घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला संवेदनशील है और जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचना जरूरी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर शोक और सदमे का माहौल है। पड़ोसियों और परिचितों ने बताया कि वंदना हमेशा मिलनसार और शांत स्वभाव की थीं। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है और सभी साक्ष्यों व गवाहों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


