अमृतसर में युवक की मौत:मुस्तफाबाद में ट्रांसफॉर्मर के पास मिला शव, परिजनों का लूट और हत्या का आरोप

अमृतसर जिले के मुस्तफाबाद बटाला रोड स्थित एक खाली प्लॉट में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल है। युवक कल काम पर गया था। आज सुबह उसका शव ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुबह काम से वापिस नहीं लौटा जानकारी के अनुसार युवक सुमित के भाई अमित कुमार ने बताया कि उसका भाई रात को कैटरिंग के काम में मजदूरी करता था। कल भी वो रात को काम पर गया था, लेकिन सुबह वापिस नहीं आया और फिर उसकी मौत की खबर आई। लोगों ने उसकी लाश को मुस्तफाबाद में स्थित एक ट्रांसफॉर्मर के पास देखा और पुलिस में सूचना दी। उन्होंने कहा कि उसके गले पर दबाने के निशान है और लूट लग रही है। कारण पता करने में जुटी पुलिस अभी पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव ट्रांसफॉर्मर के नजदीक मिला है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण करंट लगना भी हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने सबसे पहले शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *