अमृतसर में रवनीत सिंह बिट्टू बोले:जहां-जहां सिद्धू ने प्रचार किया, वहीं-वहीं कांग्रेस को विधानसभा-सीटें मिलीं, 2027 से पहले बीजेपी-जॉइनिंग पर दिया-जवाब

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचे । इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सिद्धू परिवार को लेकर पूछे गए सवालों का भी खुलकर जवाब दिया। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा भारतीय जनता पार्टी की बार-बार सराहना किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं इन दिनों तेज दिखी । इसी संदर्भ में जब बिट्टू से पूछा गया कि क्या वर्ष 2027 से पहले सिद्धू परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है, तो उन्होंने स्थिति साफ की। बिट्टू ने कहा कि न तो सिद्धू परिवार की ओर से ऐसी कोई बातचीत चल रही है और न ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस संबंध में कोई पहल की गई है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू परिवार का इस्तेमाल किया। 2017 चुनाव में सिद्धू की भूमिका का दावा उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब सरकार बनानी थी, तब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को हर हलके में प्रचार के लिए आगे किया। उस समय पार्टी के नेता उन्हें कहते थे कि हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जोरदार प्रचार करो। बिट्टू ने दावा किया कि जहां-जहां सिद्धू ने प्रचार किया, वहां-वहां कांग्रेस को विधानसभा सीटों पर जीत मिली। जरूरत के बाद सिद्धू को नजरअंदाज करने का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि जब जरूरत थी तब सिद्धू को आगे रखा गया, लेकिन बाद में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। फिलहाल भाजपा में सिद्धू परिवार की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *