अमृतसर में लग्जरी वरना कार में आए मुर्गी चोर:आधा दर्जन मुर्गियां चुरा हुए फरार; घटना सीसीटीवी में हुई कैद

पंजाब के अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां कुछ चोर एक लग्जरी कार में आए और मुर्गों की दुकान से जिंदा मुर्गियां चोरी करके फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैदा हो गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। घटना का खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर एक वरना कार में आए थे। चोरों ने कार को मुर्गियों की दुकान के पास खड़ा किया। इसमें से पहले एक व्यक्ति निकला, जिसने मुर्गियों का जंगला खोला और मुर्गियां चुराई। इसके बाद दूसरा उसका साथी निकला और उसने भी मुर्गियां चोरी की। मुर्गियेां को चोरी करने के बाद वे तेजी से मौके से भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच की शुरू घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। फुटेज के आधार पर कार का नंबर और चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुल्तानविंड जैसे इलाके में इस तरह की चोरी से स्थानीय लोगों में हैरानी है। लोग कह रहे हैं कि पहले तो चोरी के मामलों में सामान्य सामान या नकदी चोरी होती थी, लेकिन अब जिंदा मुर्गों की चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। सीसीटीवी से पहचान की जा रही पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *