अमृतसर में लूट के पैसों से खरीदी घोड़ी:दो बदमाश गिरफ्तार, ठेका लेने के लिए जमा कराए, HDFC बैंक से लूटे थे रुपए

अमृतसर देहात पुलिस ने 20 दिसंबर को एक प्राइवेट बैंक में चोरी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक से लाखों रुपए लूटे थे। चोरी के बाद आरोपियों ने अपने-अपने शौक पूरे करने के लिए घोड़ी, ट्राली और फोन खरीद लिया। पुलिस ने यह सामान वापस करवाकर पैसे रिकवर किए और आरोपियों को हवालात के पीछे पहुंचाया। अमृतसर देहात पुलिस के एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को एचडीएफसी बैंक नवां गांव जंडियाला में रिवॉल्वर की नोक पर 3,96,340 रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में एसपी हरिंदर सिंह गिल, मुख्य अधिकारी थाना जंडियाला के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक मैनेजर की शिकायत पर 309(2) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद सीआईए स्टाफ और जंडियाला पुलिस स्टेशन की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले- टेक्नीकल टीम की सपोर्ट ली अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए न केवल सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, बल्कि टेक्नीकल टीम से भी सपोर्ट ली गई। जिसके बाद लवप्रीत सिंह निवासी गांव सरहाली खुर्द जिला तरनतारन और गुरनूर सिंह निवासी गांव कल्ला जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपए नकद, 32 बोर का एक रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस, एक फोर्ड फिगो गाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही इन दोनों अपराधियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बैंक से लूटे पैसों से अपने शौक पूरे किए और घोड़ी, ट्राली और मोबाइल फोन खरीद लिया। वहीं कुछ पैसे उन्होंने बैंक में ठेका देने के लिए जमा करवाए गए थे जिसे बैंक को लिखकर दिया है कि वो फ्रीज कर लिया जाए। लवप्रीत ने 1 लाख 20000 की घोड़ी खरीदी गई, वहीं दूसरे आरोपी ने 50,000 की ट्राली खरीदी गई और 20,000 रुपए का फोन खरीदा और 15000 रुपए किसी को उधार दिए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से सारे पैसे बरामद किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *