पंजाब और एशिया के पहले शाकाहारी बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन के परिवार की अमृतसर के सिविल सर्जन के साथ तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घुम्मन का परिवार आज उनके मामले में रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचा था। इस दौरान वहां का माहौल काफी गरम हो गया और सिविल सर्जन के साथ हुई उनकी बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। भाई ने जताई रिपोर्ट न मिलने की नाराजगी वीडियो में दिख रहा है कि घुम्मन का भाई, पिता और उनकी टीम रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचे थे। वहां इस बात को लेकर बहस चल रही थी कि हमें काफी समय से घुम्मन की रिपोर्ट चाहिए और हम लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। पर हमें दी नहीं जा रही । सिविल सर्जन का आश्वासन आगे से सिविल सर्जन कहते हैं कि मैं मीटिंग छोड़कर आप के पास आया हूं। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आपको रिपोर्ट मिल जाएगी।


