अमृतसर में श्री दरबार साहिब की बेअदबी करने वाला गिरफ्तार:गुरु महाराज जी की तस्वीरें जलाने का प्रयास, निहंग सिहों ने जल प्रवाह किया

अमृतसर में श्री दरबार साहिब और गुरु महाराज की तस्वीरों की बेअदबी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले गुरु महाराज के स्वरूपों को आदर सहित जल प्रवाह करवाया। एडीसीपी सिटी थ्री जसरूप कौर बाठ के अनुसार, थाना ए डिवीजन क्षेत्र के सिटी सेंटर के बाहर से यह घटना सामने आई। उन्हें कल यह जानकारी मिली थी कि किसी व्यक्ति ने श्री दरबार साहिब और गुरु महाराज की तस्वीरें सड़क किनारे फेंककर जलाने का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही एसीपी ईस्ट डॉक्टर शीतल सिंह और थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आधी जली हुई तस्वीरों को बरामद किया। इन तस्वीरों को पूरे सम्मान के साथ श्री गोइंदवाल साहिब में जल प्रवाह किया गया। इससे पहले मौके पर निहंग सिहों और पुलिस की ओर अरदास भी की गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान गोपनीय रखी गई है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *