अमृतसर में सीएम भगवंत मान का रोड शो आज:AAP प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा भी रहेंगे साथ, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

पंजाब में नगर निकाय चुनावों के अंतिम चरण में अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद कमान संभाल ली है। आज भगवंत मान अमृतसर से रोड शो निकालेंगे और प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर के हाल गेट से रोड शो निकालेंगे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे। इस रोड शो को पंजाब के कार्यकारी प्रधान शेरी कलसी लीड करेंगे। हाल गेट से निकलेगा रोड शो यह रोड शो हाल गेट से निकलेगा। उसके बाद पार्टिशन म्यूजियम के बाहर पहुंचकर तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद भगवंत मान जालंधर और फिर फगवाड़ा में रोड शो करेंगे। सीएम मान तकरीबन 12.30 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। इस बीच पुलिस ने सारे इलाके में कल रात से ही बैरिगेट लगा दिए गए हैं। रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है, लेकिन फिर भी रोजाना काम पर निकलने वाले और टूरिस्टों को कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है। लोकसभा के चुनावों में भी निकाला था रोड शो इससे पहले भगवंत मान लोकसभा चुनावों में भी आखिरी दिन रोड शो के लिए आए थे। उन्होंने इसी रूट पर रोड शो निकाला था और तकरीबन 500 मीटर का रास्त तय करके निकल गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *