अमृतसर में 28 वाहनों के काटे गए चालान:गलत पार्क किए 34 चार पहिया व्हीकल्स हटाए, सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण

अमृतसर में यातायात को सुचारु रूप से चालू रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गलत तरीके से पार्क किए गए 35 चार पहिया वाहनों को टो किया गया और गलत तरीके से पार्क किए गए 28 दोपहिया वाहनों के चालान काटे। मंगलवार को पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा अवैध कब्जों को हटाया गया। निगम विभाग के समन्वय से सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले और ठेला लगाने वालों को भी हटाया गया। इंस्पेक्टर रामदविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, परमजीत सिंह की टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने लिबर्टी मार्केट, लिंक रोड, अशोका चौक और पुतलीघर बाजार, लॉरेंस रोड आदि इलाकों में अवैध कब्जे हटाए गए। इसके अलावा सड़कों पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को खींचकर ले जाया गया। इस दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क, फुटपाथ से बाहर न लगाएं। अपने वाहनों को एक लाइन में खड़ा करें, ताकि कोई व्यवधान न हो। यदि कोई दुकानों के बाहर सामान रखता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए सब-इंस्पेक्टर ट्रैफिक दलजीत की देखरेख में कॉमर्शियल वाहनों पर 155 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। सड़क सुरक्षा सप्ताह में यह कार्रवाई की गई, ताकि कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहन के पीछे आने वाले वाहन चालक को देखा जा सके। वाहन चालकों को निर्देश चालकों को निर्देश दिया गया कि कोहरे के मौसम में तेज गति से वाहन न चलाएं। 100 मीटर दूर देखकर ही ओवरटेक करें। ओवरटेक करते समय जल्दबाजी न करें। हमेशा शालीनता से वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय हमेशा रास्ता देने की बात चालकों को विशेष तौर पर बताई गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *