अमृतसर | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने 2 मामलों में साढ़े 15 किलो हेरोइन, साढ़े 5 किलो आइस ड्रग और 3 किलो अफीम के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में रविवार को 7 किलो हेराइेन समेत गुरविंदर सिंह निवासी छेहर्टा को काबू किया गया। वहीं, दूसरे दिन अजनाला निवासी जसवीर सिंह को पकड़कर 15 किलो हेरोइन और 3 किलो अफीम की खेप बरामद की गई। वहीं, जसवीर की निशानदेही पर 3 और तस्करों को अरेस्ट किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एनसीबी अधिकारी के मुताबिक, नशा तस्करी में 2 नेताओं के लिंक सामने भी आए हैं, जो एक पार्टी में अहम पद पर हैं। एनसीबी अब मामले की जांच में जुटी है। तस्कर 4-4 दिन के रिमांड पर… आरोपियों का 4-4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 7 किलो हेरोइन पाकिस्तान से आई थी, जबकि 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक सप्लाायर है। यह खेप उसे किसी और ने सौंपी थी।


