अमृतसर से दूसरी ‘धर्म जोड़ो यात्रा’ अयोध्या के लिए रवाना:रामलला दर्शन के लिए निकले 1440 श्रद्धालु, पावन वाल्मीकि तीर्थ से प्रस्थान

अमृतसर के पावन भगवान वाल्मीकि तीर्थ से आज दूसरी “धर्म जोड़ो यात्रा” अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन में लगभग 1440 श्रद्धालु सवार हैं, जो रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। यात्रा को धार्मिक गुरुओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भगवान वाल्मीकि वाणी प्रचार महासभा, अंतर्राष्ट्रीय वाल्मीकि मजहबी सिख धर्म समाज और पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। रवानगी के समय पूरा वातावरण ‘जय वाल्मीकि’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। भाईचारे को मजबूत करना उद्देश्य मीडिया से बातचीत में संत समाज और कुमार दर्शन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, धार्मिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी की अमर वाणी का प्रचार भी करेंगे। 7 मार्च को होगी वापसी प्रबंधकों के अनुसार, अयोध्या में रामलला के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालु 7 मार्च को शाम 5:30 बजे अयोध्या से वापसी करेंगे। यह जत्था 8 मार्च को पावन वाल्मीकि तीर्थ, अमृतसर पहुंचेगा, जिसके बाद श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों की ओर प्रस्थान करेंगे। स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। आयोजकों ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी संगत का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *