अमृता हाट का शुभारम्भ:प्रदेश के फेमस उत्पाद मिलेंगे एक ही छत के नीचे, मनोरंजन के लिए झूले और फूड जोन

जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग पाली की ओर से अमृता हाट का शुभारंभ गुरुवार शाम 4 बजे शहर के राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में किया गया। उदघाटन जिला कलेक्टर ln मंत्री, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले का राउंड लिया और विभिन्न स्टालों पर मिलने वाले उत्पादों की जानकारी भी ली।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी ने बताया कि 7 दिवसीय इस मेले का आयोजन 8 जनवरी तक होगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। जिसमें राज्य के सभी जिलों से आए हुए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा अनेक प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल्स लगाई जाएंगी। अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य विभागों जैसे नगर निगम, उद्योग विभाग व राजीविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद भिन्न-भिन्न वैराइटी व पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर बिक्री हेतु उपलब्ध है। ग्राहकों की ओर से 500 रुपए की सामग्री की खरीददारी पर एक लक्की कूपन दिया जाएगा। लॉटरी द्वारा कूपन निकाल कर तीन विजेता ग्राहकों को 500 रुपए की सामग्री की खरीददारी विभाग के स्तर से निःशुल्क करवाई जाएगी। मेले में फूड चार्ट की सुविधा भी रहेगी और अनेक खा़द्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था व विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी करवाई जाएगी। महिलाओं की विशेष रुचि के अनुरूप मेंहदी लगवाने की व्यवस्था है। मेले परिसर में प्रतिदिन 3 से 5 बजे के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई होगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध होगें। मेले के मुख्य आकर्षण मेले में मुख्य आकर्षक कोटा डोरिया साड़िया, जालोर की जूतियां, जोधपुर की राबोडी, बड़िया, अचार, हनुमानगढ़ की सौंफ सुपारी, भीलवाड़ा की साड़ियां हैंडीक्राफ्ट, जयपुर की बैडशीट, कपड़े, जरदोजी हस्तशिल्प उत्पाद, झालावड़ की दरिया, हैंड प्रिंट तोलिया, उदयपुर के हैंडीक्राफ्ट, टोंक की जूतियां, दौसा के हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, सवाई माधोपुर की हैंड वर्क साड़ी, अलवर के टेराकोटा पोट्स, झुंझुनूं की पेपर मेशी पेंटिंग और भी बहुत कुछ सामान एक ही छत के नीचे मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *