अमेरा खदान से कोयला चोरी, 20 ग्रामीणों के खिलाफ FIR:पुलिस कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही कोयला चोरी, प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सरगुजा के अमेरा क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद भी कोयला चोरी नहीं रुक पा रही है। अमेरा खदान में संगठित होकर ग्रामीणों ने घुसकर करीब 3.5 टन कोयले की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट खान प्रबंधक ने थाने में दर्ज कराई है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर क्षेत्र के अमेरा में संचालित SECL के कोयला खदान में लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा संगठित तरीके से कोयला चोरी की जा रही थी। पुलिस ने 10 दिनों पूर्व कार्रवाई करते हुए 21 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में खदान में घुसे ग्रामीण भाग निकले थे। पुलिस कार्रवाई के बाद कोयला चोरी पर रोक लगी थी। खदान में घुसकर कोयला चोरी, दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलस कार्रवाई के बाद 20 फरवरी की शाम करीब 6 बजे 20 से अधिक संख्या में ग्रामीण अमेरा खदान में घुसे और बोरों में भरकर कोयला चोरी कर ले गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों आशीष मिंज व जफरूल्ला खान ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कोयला चोरी करने वाले ग्रामीणों ने उन्हें धक्का दे दिया और धमकी दी। ग्रामीण करीब 3.5 टन कोयला चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत दूसरे दिन 21 फरवरी की रात खदान के प्रबंधक समे लाल धैर्य ने लखनपुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने कोयला चोरी करने वाले ग्रामीण आनंद राम केंवट व आलम साय राजवाड़े के साथ करीब 20 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ धारा 329(3), 303(2), 112(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। मामले में लखनपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा जांच व कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *