अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध- अबूधाबी में फंसी राजस्थान की बिजनेस-फैमिली:बोले-फ्लाइट टिकट की रेट 2.5 लाख तक पहुंची, होटल में रुकने के पैसे नहीं बचे

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण कोटा का परिवार दुबई में फंसा हुआ है। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण वे लौट नहीं पा रहे हैं। कोटा में उनके परिजन चिंतित हैं। कोटा के बसंत विहार निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश पतिरा, उनके भाई और बारां में ऑटोमोबाइल व्यापारी चित्रक पतिरा परिवार के साथ दुबई घूमने गए थे। दोनों परिवार 24 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। भारत वापसी की फ्लाइट 1 मार्च को थी। इस बीच मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात के कारण उनकी फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई। इससे राजेश का परिवार अबू धाबी में फंस गया। वहीं, दुबई में फंसे चित्रक पतिरा परिवार समेत गुरुवार देर रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए। होटल में रुकने के पैसे भी नहीं बचे राजेश पतिरा फिलहाल परिवार के साथ अबू धाबी के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उन्होंने कोटा में अपने परिजनों को एक वीडियो भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि मेरे साथ पत्नी रीना, बेटा हर्षित, बहू साक्षी, पोता साकशत मौजूद हैं। मुझे बीपी-शुगर की बीमारी है। लगातार होटल में रुकने के कारण अब रुपए भी नहीं बचे हैं। काफी दिक्कत आ रही है। राजेश पतिरा ने बताया- दुबई से भारत आने का सामान्य किराया पहले 22 से 35 हजार रुपए तक होता था। मौजूदा हालात में केवल बिजनेस क्लास के टिकट ही उपलब्ध हो रहे हैं। उसका किराया दो से ढाई लाख रुपए तक पहुंच गया है। इसके बावजूद इसकी कोई गारंटी नहीं है कि बुक की गई फ्लाइट जाएगी या आखिरी समय में कैंसिल हो जाएगी। वे वीडियो कॉल के जरिए परिजनों के संपर्क में हैं। लगातार फ्लाइट्स रद्द होने से उनकी भारत वापसी नहीं हो पा रही है। परिवार ने मदद की गुहार लगाई परिजनों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी इस मामले की जानकारी दी गई है, ताकि फंसे हुए लोगों की जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। परिजनों को उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे। सभी लोग सुरक्षित घर लौट पाएंगे। … ये खबर भी पढ़ें… जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 5 उड़ानें रद्द:मस्कट, अबू धाबी, शारजाह और दुबई जाने वाले पैसेंजर्स 7 दिन से परेशान; मिडिल ईस्ट युद्ध का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स को एक सप्ताह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मस्कट, अबू धाबी, शारजाह, दुबई जाने वाली 5 फ्लाइट शुक्रवार को भी कैंसिल हो गई। (पूरी खबर पढ़ें) अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध में फंसे जोधपुर के 120-लोग लौटे:दुबई में कथा सुनने गए थे; बोले- ब्लास्ट के बाद होटलवालों ने किराया बढ़ाया अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण दुबई में फंसे जोधपुर के 120 लोग लौट आए हैं। उन्होंने कहा- 28 फरवरी को ब्लास्ट के बाद डर गए थे। वापस आने दुबई एयरपोर्ट गए तो होटल जाने को बोला गया। हमारे पास पैसे भी खत्म हो रहे थे। वहीं होटल वालों ने भी किराया बढ़ा दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *