अमेरिका के न्यूयॉर्क में नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 घायल:हमलावर ने एक बच्ची और मां को ढाल बनाया; 24 घंटे में दूसरी घटना

अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर में एक नाइट क्लब में भी बुधवार देर रात गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में लगभग 11 लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने एक 12 साल की बच्ची और उसकी मां को ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हुए गोलीबारी की। बच्ची और मां दोनों गोलीबारी में घायल हुई हैं। जिस नाइट क्लब में गोलीबारी हुई है, उसका नाम अजमूरा नाइट क्लब है। घटना स्थानीय समयानुसार रात 11:45 बजे हुई। अमेरिका में बीते 24 घंटों में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था। इसमें 15 की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *