अमेरिका में इजराइली दूतावास के 2 स्टाफ की हत्या:आरोपी ने गोली मारने से पहले फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाया, US बोला- ये टारगेट किलिंग

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात करीब 9:05 बजे यहूदी म्यूजियम के बाहर इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे। घटना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां कई म्यूजियम, सरकारी दफ्तर और FBI का ऑफिस भी मौजूद है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह टारगेट किलिंग जैसी घटना है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है और जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने लोगों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की। हमलावर के बारे में अभी तक मिली जानकारी इजराइली राजदूत बोले- यह पूरे यहूदी समुदाय पर हमला संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने इस हमले को यहूदी विरोधी आतंकवाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे यहूदी समुदाय पर हमला है। उन्होंने अमेरिका से दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की अपील की। इजराइली दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कर्मचारी एक यहूदी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, तभी उन्हें करीब से गोली मारी गई। इस दौरान अमेरिका में इजराइल के राजदूत वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने लोगों को उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है, जहां यह हमला हुआ। हालांकि FBI ने कहा है कि अभी स्थिति कंट्रोल में है। FBI चीफ काश पटेल ने कहा- मुझे और मेरी टीम को इस घटना की जानकारी दी गई है। हम इस पर काम कर रहे हैं। आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारी देंगे। अमेरिकन यहूदी समिति (AJC) के सीईओ टेड ड्यूच ने कहा कि यह कार्यक्रम उनकी संस्था ने आयोजित किया गया था। वह इस हिंसक घटना से बहुत दुखी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *