अमेरिका में गुरुद्वारे से लुधियाना के सिख का अपहरण:कैलिफोर्निया के गुरुद्वरा साहिब में रसोइये का काम करता था अवतार सिंह, पुलिस को CCTV मिली

अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रेसी सिटी के गुरुद्वारा परिसर से एक सिख व्यक्ति का अपहरण हो गया है। अवतार सिंह का अपहरण उस समय हुआ जब वो गुरुद्वारा परिसर में था। पुलिस को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें तीन अज्ञात लोग दिख रहे हैं और एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार दिख रही है। अवतार सिंह मूलरूप से लुधियाना के रहने वाला है लेकिन कई वर्षों से उसका परिवार कैलिफोर्निया में ही है। अवतर सिंह की उम्र 57 साल बताई जा रही है और वो ट्रेसी स्थिति गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से रसोइए के रूप में कार्य कर रहे थे और गुरुद्वारा परिसर में ही रहते थे। परिवार ने अपहरण की शिकायत स्थानीय पुलिस सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने अवतार सिंह की फोटो व एक्सयूवी कार की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करके लोगों से जानकारी मांगी है। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को लगभग शाम 8:52 बजे उन्हें किसी व्यक्ति के लापता हाेने की सूचना मिली तो वो पेट्रोल डिप्टी ट्रेसी के डब्ल्यू ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक में पहुंचे। जांच के दौरान निगरानी फुटेज में एक सफेद एसयूवी और गहरे कपड़े पहने तीन अज्ञात व्यक्ति लगभग दोपहर 2:30 बजे पीड़ित के साथ दिखाई दिए। अवतार सिंह को जबरन एक्सयूबी में बैठाया स्थानीय पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है उससे पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किडनेपरों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक नहीं लगा सुराग स्थानीय पुलिस के मुताबिक अभी तक अवतार सिंह का कोई पता नहीं लगा है। पुलिस मिसिंग के साथ साथ किडनेपिंग के एंगल से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके सकुशल होने और मिलने के संबंध में कमेंट कर रहे हैं। तीन महीने पहले ही हुए थे उनके तीन बच्चे एक साथ पुलिस ने अवतार सिंह की जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है उस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग उनकी तरफ से गुरुद्वारा साहिब में की जाने वाली सेवा की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि इनके तीन महीने पहले तीन बच्चे एक साथ हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *