भास्कर न्यूज | अमोड़ा ग्राम पंचात अमोड़ा में नवीन शासकीय कॉलेज खेलने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, विधायक के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा। ग्राम पंचायत रिसेवाडा के उप सरपंच सुरेश पटेल, रामकुमार बिहारी, पुनेश्वर साहू, द्वारिका साहू्, नकुल पटेल, महावीर जबल कोडोपी, सरजू मंडावी ने कहा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए नरहरपुर, कांकेर, चारामा व धमतरी जाना पड़ता है। कॉलेज गांव से कॉफी दूरी होने से छात्राएं बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। बारहवीं के बाद बाहर जाकर पढ़ाई करने से यहां के गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम अमोड़ा के आसपास गांव में हायर सेकंडरी स्कूलो देवगांव, बुदेली, मरकाटोला चवांड, उमरादाह किशनपुरी व शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि मंडी, सहकारी मर्यादित बैंक, फारेस्ट आफिस, पशु चिकित्सालय व पेट्रोल पंप, पॉवर हाउस संचालित है। ग्राम पंचायत अमोड़ा में महाविद्यालय (कॉलेज) खुलने पर 30 गांव, 15 ग्राम पंचायत के बच्चे पढ़ने आएंगे। ग्राम अमोड़ा में महाविद्यालय खोलने के लिए जमीन आरक्षित किया गया है। ग्राम अमोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों के द्वारा कॉलेज खुलवाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। आदिवासी बहुलता को देखते हुए महाविद्यालय अति आवश्यक है।


