अयोध्या के लिए निकले साइकिल यात्रियों का उज्जैन में स्वागत:14 दिन में 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे; 88 लोगों की टीम में बुजुर्ग भी

नासिक से अयोध्या तक 1400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकला दल रविवार को उज्जैन पहुंचा। यहां सभी का स्वागत किया गया। इस दल में 88 यात्री शामिल हैं। इनमें वृद्ध महिला-पुरुष यात्री भी शामिल हैं। यह यात्रा 22 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेगी। 14 दिन की यात्रा के बाद 24 दिसंबर को वापस नासिक लौटेंगे। नासिक के धुले से सभी 11 दिसंबर को डॉ. आभा पाटील के नेतृत्व में रवाना हुए हैं। ग्रुप का नाम रॉयल राइडर साइकल है। उज्जैन में मोहनराज मित्र मंडल के संयोजक संजय डागर के नेतृत्व में ग्रुप के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। ग्रुप में बुजुर्ग दंपती भी रॉयल राइडर साइकल ग्रुप के प्रमुख डॉ. आभा पाटील ने बताया कि भगवान राम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे। हम 14 दिन में 1400 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार के साथ ही स्वास्थ्य की देखभाल करना, जल ही जीवन है और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश देना है। हमारे दल में 12 महिलाएं और 76 पुरुष हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक बाजीराव करवड़े (77), उनकी 70 साल की पत्नी भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *