अयोध्या में दक्षिणा को लेकर कारसेवकपुरम में बवाल:45 दिन के कार्यक्रम का 25 दिन में ही पूर्णाहुति, डेढ़ करोड़ था ब्राह्मण पुरोहितों का दक्षिणा

अयोध्या के कारसेवकपुरम में शुक्रवार देर शाम दक्षिण को लेकर बवाल हो गया। श्री महानारायण दिव्य रूद्र सहित शत सहस्त्र चंडी विश्व कल्याण शांति महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। 45 दिन के कार्यक्रम का 25 दिन में ही पूर्णाहुति किया गया। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आए पुरोहितों और कर्मकांडी ब्राह्मण को बिना दक्षिण दिए ही वापस भेजा जा रहा था, जिससे नाराज होकर पुरोहितों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। कार्य सेवक पुरम में श्री महानारायण दिव्य रूद्र सहित शत सहस्त्र चंडी विश्व कल्याण शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया था। 18 नवंबर को यज्ञ की शुरुआत हुई, जिसे 1 जनवरी 2025 तक चलना था, लेकिन अचानक 25वें गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति कर दिया गया। दक्षिण न मिलने पर वैदिक ब्राह्मणों ने काटा बवाल यज्ञ में असम तमिलनाडु उड़ीसा उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से 1250 वैदिक ब्राह्मण को बुलाया गया था, अचानक यह की बंद होने के बाद उन्हें बस में बैठकर भेजा जा रहा था। इन ब्राह्मणों को 25 दिन का दक्षिणा भी नहीं दिया गया, इन्हीं बातों से नाराज होकर वैदिक ब्राह्मण ने जमकर हंगामा बवाल किया। पुलिस की मौजूदगी में ब्राह्मण पुरोहितों ने आयोजकों से हाथापाई भी किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत सूचना पर सीओ आशुतोष त्रिपाठी, अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, राम जन्मभूमि थाना इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ला पुलिस बल के साथ कारसेवकपुरम पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। डेढ़ करोड़ भुगतान का दिया श्वसन पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता से आयोजन मंडलों ने डेढ़ करोड़ का चेक दिया और वैदिक विद्वानों को सोमवार तक डेढ़ करोड़ रुपए के भुगतान का आश्वासन दिया। आयोजक मंडल के सदस्यों ने अचानक कार्यक्रम को रद्द करने का कारण नहीं बताया, और ना ही बवाल को लेकर कोई बयान दिया। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया “सभी को शांत कर दिया गया है, आपस में बात कर सहमत बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *