अयोध्या राम मंदिर स्थापना दिवस पर श्रीरामचरितमानस के पाठ

भास्कर न्यूज | अमृतसर अयोध्या राम मंदिर के पहले स्थापना दिवस पर शिवाला बाग भाइयां में शनिवार को श्रीरामचरितमानस पाठ किए गए। मंदिर ट्रस्टी और प्रधान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में किए श्रीरामचरितमानस पाठ के बाद हनुमान चालीसा पाठ किए। मंदिर के पंडितों की ओर से सुबह भगवान का पंचामृत स्नान करवाया गया। जिसमें दुध, दही, गंगाजल, शहद, देसी घी डाला गया। इसके बाद भगवान को सुंदर वस्त्र धारण करवा कर आरती की गई। पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बाद श्रीरामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण करके पवित्र ज्योति जलाई। इसके बाद भक्तों की ओर से हरिनाम संकीर्तन किया गया। गणेश वंदना से शुरू किए संकीर्तन के बाद कई भजन गाए गए। इसी दौरान भगवान को छप्पन प्रकार के भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, बलदेव राज बग्गा पंडित कन्हैया शास्त्री समेत भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *