अरशद अपनी बहनों की किडनी बेचना चाहता था:महिलाएं बोलीं- वह तो जल्लाद है, बहनों को बेरहमी से पीटता था

लखनऊ में 5 लोगों की हत्या करने वाले बदरुद्दीन और अरशद की करतूत भी अब खुलकर सामने आने लगी हैं। मोहल्ले के लोग अब उनकी हैवानियत के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। अरशद मोहल्ले में सनकी के नाम से मशहूर है। अपनी मां और बहनों की हत्या के बाद तो लोग उसे जल्लाद तक कह रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया- अरशद की मां कहती थी कि वह बहनों की किडनी बेचना चाहता था। आगरा के थाना ट्रांस यमुना के इस्लाम नगर की गोश्त वाली गली में मोहम्मद बदर उर्फ बदरुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। बदर ने अपने बेटे अरशद के साथ मिलकर अपनी पत्नी और चार बेटियों को मार डाला। हत्याकांड के दूसरे दिन इस्लाम नगर में केवल बाप-बेटों की चर्चा थी। हर कोई अब इनके बारे में बात कर रहा है। मोहल्ले की रहने वाली सायरा बानो ने बताया कि अरशद बहुत ही गुस्सैल था। वो अपनी बहनों को घर से बाहर नहीं आने देता था। बाहर आते ही उनकी पिटाई लगाता था। मां को भी नहीं छोड़ता था। बहनों की किड़नी बेचने की करता था बात
मोहल्ले की महिलाओं ने अरशद के बारे में कई बात बताई, लेकिन कोई भी कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं हुई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि एक दिन वो उसके घर पर चली गई थी। तभी अरशद आ गया। उसने आते ही उसके पेट में लात मारी। वो बेहोश होकर गिर पड़ी थी। वो किसी को भी अपने घर में घुसने नहीं देता था। अरशद के घर के सामने रहने वाली महिला ने बताया कि जब कभी बाप-बेटे घर पर नहीं होते थे तो उसकी मां घर से बाहर आती थी। वो अपने साथ हुए जुल्मों को बताती थी। उसने बताया था कि अरशद अक्सर कहता था कि वो ऐशो आराम की जिंदगी जीएगा। वो कहता था कि अपनी बहनों की किडनी बेच दूंगा। उसके इरादों से मां बहुत डरी रहती थी। इसके चलते ही उसने मकान को अपनी बेटियों के नाम कर दिया था। लोग बोले- वो मस्जिद भी नहीं आते थे
बाप-बेटे के हिंदू धर्म अपनाने के बात पर मोहल्ले के लोग कहते हैं कि बाप-बेटों ने पड़ोसियों को फंसाने की साजिश रची है। उनके घर से 200 मीटर दूर पर मस्जिद है। मगर, लोगों ने उन्हें कभी भी मस्जिद में नहीं देखा। वो अपने घर से नहीं निकलते थे तो लोग उन्हें परेशान क्या करेंगे। बल्कि मोहल्ले के लोग उनसे परेशान रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *