किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के बिरनवास चौकी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलवर सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया। स्वागत समारोह में अलवर जिला प्रमुख बलबीर, सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सागवान सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले के महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने किशनगढ़बास विधानसभा की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस संबंध में एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी स्थिति में अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित नेतृत्व के कारण ही ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं। कार्यक्रम में कोटकासिम मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, किशनगढ़बास मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, हरसोली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, कोटकासिम प्रधान संता देवी गुर्जर सहित कोटकासिम, किशनगढ़बास, हरसोली, मोठूका और खैरथल मंडल के अनेक भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेता विश्वास यादव, जय सिंह सरदार, सरपंच भोला राम शर्मा और पार्षद तेजसिंह सैनी भी मौजूद थे।


