अरावली संरक्षण यात्रा का गंगापुर सिटी में स्वागत:वसुंधरा कॉलोनी में युवा संवाद, जंगल-जमीन और जल बचाने का संकल्प

गंगापुर सिटी में अरावली संरक्षण यात्रा का बुधवार को स्वागत किया गया। वसुंधरा कॉलोनी स्थित मीन भगवान मंदिर परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, वन अधिकार और जल-संसाधनों की रक्षा पर चर्चा हुई। राजस्थान किसान मजदूर नौजवान सभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष जवान सिंह ने यात्रा का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने बताया कि गुजरात से दिल्ली तक चलने वाली यह अरावली संरक्षण यात्रा ग्रामीण समाज, जंगल, जमीन और जल को बचाने का एक जनआंदोलन है।
जवान सिंह ने आरोप लगाया कि अरावली क्षेत्र के कई जिलों में स्थानीय ग्रामीणों को विस्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के प्राकृतिक संसाधनों को चुनिंदा पूंजीपतियों को सौंपने का प्रयास हो रहा है, जो आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर इन नीतियों का विरोध करने और ग्रामीण सभ्यता, संस्कृति व आजीविका की रक्षा करने का आह्वान किया। युवा संवाद के दौरान वक्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, वन अधिकारों की सुरक्षा, जल-संसाधनों की रक्षा और जबरन विस्थापन के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में यात्रा के प्रमुख कार्यकर्ता नीलम अल्हुवालिया, कैलाश मीणा, वीरेंद्र मोर सहित कई स्थानीय ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अरावली के संरक्षण और विस्थापन के खिलाफ संयुक्त संघर्ष जारी रखने की शपथ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *