श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान द्वारा लगातार 6 वर्ष से करवाई जा रही अरिहंत प्रीमियर लीग 6 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए टी शर्ट और विजेता उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण सोमवार रात शहर के एक फार्म हाउस में किया गया । अरिहन्त प्रीमियर लीग 6 की शुरुवात 1 जनवरी बुधवार से अरिहन्त इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में होगी।संस्थान के सहमंत्री जय प्रकाश आंचलिया ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग भाग ले रही है। इन सभी 14 टीमो के कप्तान,प्रतियोगिता के स्पॉन्सर्स एवं मंडल के पदाधिकारियों की मोजूदगी में टीमो के टी-शर्ट व ट्रॉफी का अनावरण किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य स्पॉन्सर हेमंत सुनील आंचलिया ,ड्रेस पार्टनर पारसमल महावीर सिंह चौधरी, एसोसिएट पार्टनर निर्मल,अभिषेक खजांची, टी पार्टनर मनोहर लाल दीपक मुकुल सुरिया,मीडिया पार्टनर लक्ष्मण सिंह अनुराग बाबेल,ड्रिंक ब्रेक राजेंद्र पुष्पा गोखरू आदि को बनाया गया। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पुखराज चौधरी,उपाध्यक्ष हुकमीचंद खटोड़ मंत्री नितिन बापना,कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या,प्रतियोगिता के संयोजक पंकज लालानी साहिल पीपाड़ा दिग्विजय पीपाड़ा सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। टूर्नामेंट को लेकर संस्थान के सभी सदस्यों में उत्साह का माहोल है।


