अरुण सिंह बोले- कांग्रेस को राम नाम से आपत्ति:मालवीय पर कहा- एकाध नेता चला गया तो क्या फर्क पड़ता है?

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस पर मनरेगा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया। अरुण सिंह ने कहा- मनरेगा में सुधार करके उसे वीबी जीराम-जी किया है। इससे अब ज्यादा दिन तक रोजगार मिलेगा, लेकिन कांग्रेस भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा- कांग्रेस को राम नाम से पता नहीं क्यों आपत्ति है? वहीं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा छोड़ने और कई अन्य नेताओं के भी वापस कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा- एकाध नेता चला गया तो क्या फर्क पड़ने वाला है? भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां आने वालों की संख्या ज्यादा है और जाने वालों की बहुत कम। कुछ लोगों की अलग तरह की महत्वाकांक्षाएं होती हैं, इसलिए चले जाते हैं। अरुण सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कहा- कांग्रेस मनरेगा बंद करने का भ्रम फैला रही, अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा
अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है, जबकि सच यह है कि उसकी कमियों को दूर कर नया कानून बनाया गया है। मनरेगा में कांग्रेस जो गड्ढे भरती थी। पेपर में उनके काले कारनामे छपते थे। भरे हुए गड‌्ढों की नाप-जोख किया जाए तो एक विधानसभा के क्षेत्रफल से ज्यादा गड्‌ढे़ भरने का काम हो जाएगा। जो भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। अब गांव के गरीब मजदूर को 100 की बजास 125 दिन का रोजगार मिलेगा। 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भुगतान होगा और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार चाहती है
अरुण सिंह ने कहा- इस कानून से ग्रामवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा, ग्राम विकसित होंगे। सोनिया गांधी सहित कांग्रेस नेता भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इसकी आड़ में वे भ्रष्टाचार जारी रखना चाहते हैं और भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। पहले मनरेगा की कोई सोशल ऑडिट नहीं होती थी। अगर होती थी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन वीबी जी रामजी से अब भ्रष्टाचारियों की दाल नहीं गलेगी। कहा- कांग्रेस को राम के नाम से क्या आपत्ति है?
अरुण सिंह ने कहा- नए कानून के तहत ग्राम सभा अपने ​गांव के विकास कामों की प्राथमिकता तय करेगी। इसके आधार पर स्कूल, वेयरहाउस, कौशल केंद्र, नर्सिंग होम, तालाब जैसे काम हो सकेंगे। इससे देश के गांवों का विकास होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने का साकार करेगा। समझ नहीं आता कि कांग्रेस भगवान राम का इतना विरोध क्यों करती है, चाहे रामसेतु का मामला हो, राम मंदिर का मामला हो। अब तो ये राम नाम आने से इस कानून तक का विरोध कर रहे हैं, यह सरासर पाप कहलाता है। कांग्रेस राज में पेपरलीक होते थे, हर परीक्षा में नेटबंदी होती थी
अरुण सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार लगातार जनहितैषी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मेहनती और परिश्रमी व्यक्ति हैं, कार्यकर्ता के भाव से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में अब न तो पेपरलीक हो रहा है। ना ही परीक्षा के दौरान नेटबंदी की जा रही है। न ही चलती बस में परीक्षा के पेपर हल करवाए जा रहे हैं, जो कांग्रेस की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में राजस्थान की पहचान बन गया था। अब राजस्थान में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं भी हो रही हैं, समय पर परिणाम भी आ रहे हैं और युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।​​​​​​​ कांग्रेस नकारात्मक राजनीतिक कर रही, इसलिए जनता नकार रही
अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस विध्वंसक और नकारात्मक राजनीति कर रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं कर रही है। यही कारण है कि हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को भारी बहुमत मिला है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास केंद्रित राजनीति पर जनता ने अपने विश्वास और भरोसे की मोहर लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *