बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस मनाया। कार्यक्रम में बताया गया कि यह दिवस पृथ्वी के भू-दृश्यों, महासागरों, जलवायु एवं विविध संस्कृतियों के बारे में जानने और समझने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, आवासीय क्षरण तथा वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का बोध होता है। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष दीपिका कंवर, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मिली चंद्राकर, अतिथि व्याख्याता डॉ. कुसुम देवांगन, डॉ. प्रभा यादव एवं डॉ. रंजना देवांगन उपस्थित रहीं।


