अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 27 हाथियों डेरा, डर में ग्रामीण कटगी

भास्कर न्यूज | कटगी उपवनमंडल कसडोल अन्तर्गत अर्जुनी-महराजी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 370, 371, 372, अर्जुनी दलदली, खोसड़ा, गिंडोला, सीरमाल, महाकोनी में 27 हाथियों का झुंड देखा गया है। बीते एक सप्ताह से यह झुंड वन क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात ग्राम महराजी में हाथियों के एक दल ने दो किसानों की धान की फसल को रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों की फसल को चौपट कर दिया गया है। वर्तमान में हाथियों का यह झुंड गिधौरी पठार और छातापहाड़ के आसपास घूमते देखा जा रहा है। वन विभाग की ओर से मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने की सख्त समझाइश दी गई है। विभाग ने सावधानी बरतने की अपील करते हुए लोगों को घरों के आसपास सतर्क रहने को कहा है। वहीं, एक दतैल हाथी देवपुर पहुंच गया है। वन विभाग रेंज से हाथी मित्र टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *