अर्जुन मुंडा का सरायकेला-खरसावां का दौरा आज

सरायकेला| पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 14 फरवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान ने बताया कि मुंडा निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। मुंडा अपने प्रवास के दौरान गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विजय गांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नारायणपुर एवं डोंडा गांव में आयोजित हरिसंकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही नारायणपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। मुरली प्रधान ने बताया कि दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *