रांची | समाज सेवा के अभियान को जारी रखते हुए गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए अर्पिता महिला मंडल द्वारा सीसीएल दरभंगा हाउस परिसर और राजभवन के सामने एक प्याऊ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह द्वारा किया गया। राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडा पानी, जीरा पानी, लड्डू और छाछ वितरित की गई। कार्यक्रम में रीता तिवारी, लीना शरण, नीरजा कुमारी, नूतन झा, झूमा चौधरी, नीतू गुप्ता, सोनल, मोनालिसा, सुधा सिंह, संगीता सिंह और कमेटी के सदस्य त्रिवेणी, नीता लाल और मनीषा सिंह, कविता झा, पूनम झा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।