जालंधर| सलमानी क्रिकेट क्लब पंजाब की ओर से बादशाहपुर में अवतार नगर क्रिकेट क्लब और अर्बन 11 पंजाब के बीच 15-15 ओवर का क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। टॉस जीतकर अवतार नगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान राशिद सलमानी की अगुआई में टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्बन 11 पंजाब की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। कप्तान अयाज मैक्स सलमानी के नेतृत्व में टीम ने 6 विकेट खोकर 82 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेहतमंद पंजाब के निर्माण की दिशा में हाजी आबिद हसन सलमानी द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सलमानी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में इस मैच का आयोजन किया गया।


