अलर्ट मोड में शहर:घरों में आज डेढ़ घंटे एक्स्ट्रा पानी, ट्रेनों में स्पेशल फोर्स, हुड़दंगियों पर ड्रोन से नजर

होली पर सुरक्षा, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ड्रोन निगरानी, 1000 से अधिक जवानों की तैनाती और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। रंगों के त्योहार पर किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निगम ने संयुक्त तैयारी की है। पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद शराबियों और हुड़दंगियों पर विशेष सख्ती रहेगी। शहर के सभी वार्डों की निगरानी ड्रोन और आईटीएमएस कैमरों से की जाएगी। किसी भी हंगामे की सूचना पर पुलिस पांच मिनट से कम समय में मौके पर पहुंचेगी। होली पर पानी की कमी न हो, इसके लिए निगम 290 एमएलडी के बजाय 300 एमएलडी पानी सप्लाई करेगा। घरों में शाम 6 बजे के बजाय 4:30 बजे से नल खुलेंगे और डेढ़ घंटे अतिरिक्त जलापूर्ति होगी। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल फोर्स और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। रंगों का त्योहार आज: निगम, पुलिस और प्रशासन अलर्ट, कहीं भी हंगामा हुआ तो पांच मिनट में पहुंचेगी पुलिस सुरक्षा: शहर में एक हजार से ज्यादा जवानों की होगी तैनाती
शहर में हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। सभी वार्डों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन और आईटीएमएस कैमरों से की जाएगी। किसी भी हंगामे की सूचना पर पुलिस पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेगी। रमजान को देखते हुए धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है। स्वास्थ्य: 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चलेगी
सरकारी अस्पतालों में छुट्टी रहेगी, लेकिन आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी। अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस और जिला अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेंगे। एंबुलेंस सेवाओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात: 40 स्थानों पर चेक प्वाइंट
शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी और तेज म्यूजिक बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर में 40 स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। परीक्षाओं को देखते हुए लाउडस्पीकर रात 10 बजे तक ही बजाने की अनुमति रहेगी। परिवहन: नहीं चलेगी एक भी बस
त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों में स्पेशल फोर्स बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, ताकि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रित रहे। होली के दिन बसें नहीं चलेंगी।
बस ऑपरेटरों ने पहले ही कह दिया है कि स्टाफ की कमी की वजह से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। इस वजह से बस स्टैंड और बाकी जगहों पर भी बसें दिखाई नहीं देंगी। गुरुवार से बसें सड़कों पर आनी शुरू हो जाएंगी। निगम: शाम 4.30 बजे ही नल से पानी
रायपुर निगम ने 290 एमएलडी के बजाय 300 एमएलडी पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। घरों में शाम 6 बजे के बजाय 4:30 बजे से नल खुल जाएंगे। घरों में डेढ़ घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी। इस तरह की भी होगी सख्ती

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *