अलवर के रेलवे स्टेशन के बाहर मिला शव:लोगों की भीड़ जुटी, अभी तक पहचान नहीं हो सकी, पुलिस जांच में जुटी

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के पास करीब 45 साल के व्यक्ति का शव मिला। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव मॉर्चरी में रखवाया है। किसी के मृत पड़े होने की सूचना पर काफी लोगों की भीड़ भी जुट गई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर शराब के ठेके पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब पता चला कि व्यक्ति मृत है। उसे अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव मॉर्चरी में है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *