अलवर जिले में कड़ाके की सर्दी:घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ जम गई, 3 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

अलवर जिले में पाला जमाव बिंदु पर पहुंच गया। घरों के बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ जम गई, वहीं ठिठुरन और गलन भरी सर्दी से आज दिन की शुरुआत हुई। शीतलहर के चलते लोगों के धूजणी छूट गई। 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान गुरुवार को अलवर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिला। अलवर के तुलेड़ा क्षेत्र में सूखी घास और फसलों की पत्तियों पर बर्फ जम गई। अलवर के मौसम से जुड़ी देखिए चार तस्वीरें…. फसलों में नुकसान की संभावना पिछले कई दिनों से लगातार तापमान कम रहने के कारण खेतों में ओस की बूंदें जम गई, जिससे सरसों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। इस समय सरसों की फसल में दाने आ चुके हैं, जो अभी कच्चे हैं। ऐसे में दानों पर बर्फ जमने से खराबा होने का खतरा बना हुआ है। घर के बाहर खड़े वाहनों के शीशों पर बर्फ की अलग ही परत जम गई जिसको हाथ से खुरचने से बफ हटती नजर आ रही है। धूप निकलने से बर्फ पिघल गई मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों तक अलवर में सर्दी तेज बनी रहेगी। हालांकि सुबह सूरज निकलने के बाद खेतों में जमी बर्फ पिघलकर ओस की बूंदों के रूप में टपकने लगी है।
तेज सर्दी से बचाव के लिए ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने का सहारा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *