अलवर नगर निगम में सफाईकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:2012 से लंबित 329 पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के आश्वासन पर भी नहीं मिली जॉइनिंग

अलवर में मंगलवार दोपहर सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने 2012 से लंबित सफाई कर्मचारी भर्ती में 329 पदों पर नियुक्ति की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कमीश्नर सोहन सिंह नरूका पर खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2 फरवरी को समाज के लोग मंत्री के आवास पर पहुंचे थे और लंबित नियुक्तियां जारी करने की मांग की थी। उस दौरान मंत्री ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका को मौके पर बुलाकर 14 दिन में नियुक्ति देने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद समाज के लोग वापस लौट गए थे। धरना दे रहे विकास कुमार ने बताया कि 2012 की भर्ती प्रक्रिया के बाद 329 अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। करीब डेढ़ महीने पहले नियुक्ति के आदेश जारी होने के बावजूद निगम की ओर से जॉइनिंग लेटर नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि मंत्री ने 14 दिन का समय दिया था, आज 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *