अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जयपुर से आई टीम ने जांच करने के बाद साफ कर दिया कि कोई संदिग्ध वस्तुत नहीं मिली। सुबह करीब 8 बजे से शाम 4 बजे तक मिनी सचिवालय में जांच की गई। जयपुर से बम स्क्वायड टीम ने पूरी जांच की। उसके बाद अलवर एएसपी तेजपाल सिंह ने कहा कि मेल के अनुसार मिनी सचिवालय में कोई आरडीएक्स या अन्य विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बाकी मेल कहां से भेजी गई। उसकी तकनीकी जांच होगी। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट के ऑफिशियल मेल पर देर रात मैसेज आया था। सुबह जब अधिकारियों को इसके बारे में पता चला तो इसके मैन गेट को बंद कर दिया गया है। अभी वहां पुलिस टीम तैनात है। मेल में लिखा- RDX इंस्टॉल कर दिया गया है ADM सिटी बीना महावर ने बताया कि रात 3 बजकर 42 मिनट पर कलेक्ट्रेट ऑफिस के मेल पर मैसेज आया था मेल में लिखा है- अस्सलाम कलेक्टर… मिनी सचिवालय में RDX इंस्टॉल कर दिया है। मंगलवार 3 बजे तक उड़ा दिया जाएगा। यह मैसेज प्रशासन को सुबह 7 बजे पता चला है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पूरा खाली कराया गया। दोनों मुख्य गेट बंद कर दिया। मैनुअल सर्च किया जा चुका है। बम स्क्वायड टीम जयपुर से आ रही हैं। इस मैसेज का सुबह 7 बजे के आसपास पता चला है। अब साइबर टीम जांच में लगी है। सचिवालय में एंट्री बंद, मुख्य गेट बंद किया अलवर जिला कलेक्ट्रेट का पुलिस की छावनी बन चुका है। अंदर दो फायर ब्रिगेड और भारी पुलिस जाब्ता सहित, नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर तैनात है। सचिवालय के गेट को सुबह से बंद कर रखा है। किसी भी व्यक्ति का अंदर प्रवेश नहीं है। अंदर भारी मात्रा में पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे है। हालांकि अभी तक बम मिलने की पुष्टि नही हुई है। घटनाक्रम से जुड़े देखें फोटो…


