अलवर मिनी-सचिवालय में बंद, बाहर से आए लोग हुए परेशान:बम से उड़ाने की धमकी के बाद बाहरी एंट्री रोकी; परिसर खंगाला जा रहा

अलवर के मिनी सचिवालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भर मेल मिलने के बाद मंगलवार को मिनी सचिवालय बंद हैं। सुबह से पुलिस प्रशासन अलर्ट होकर मिनी सचिवालय के अंदर जांच में लगा है। जयपुर से बम स्क्वायड की टीम पहुंची है। ये सब जांच करने में लगे हैं। अभी तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लेकिन 5 दिन की छुट्टियों के बाद सरकारी कार्यालय खुले थे। जिसके कारण बड़ी संख्या में आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां आने पर मिनी सचिवालय के दोनों गेट बंद मिले। अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। इस कारण जिले भर से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। रितिक की नौकरी लग चुकी, स्टाम्प नहीं मिला मेरा नाम रितिक है। मैं घेघोली बख्तल की चौकी से आया हूं। मेरी पशु परिचय भर्ती में नौकरी लग चुकी है। मुझे अर्जेंट स्टाम्प चाहिए। नहीं मिलने पर नौकरी में दिक्कत आ सकती है। मुझे छात्रवृति नहीं मिली मैं भूंडूसी से आई हूं। मेरा नाम कृपा है। बीएड फाइनल ईयर की छात्रा हूं। मेरी छात्रवृति नहीं आ रही। बार-बार बोला जा रहा है कि छात्रवृति भेज दी गई। लेकिन बैंक खाते में नहीं आई। उसके कारण कई बार आ चुकी है। मेरी चार महीने से पेंशन नहीं, मुझे रजिस्ट्री करानी है तिजारा फाटक से आए बाबा रामवतार ने कहा कि चार महीने से पेंशन नहीं आ रही है। मुझे नीचे वाले कमरे में मिलना था। बिना पेंशन के कारण खर्च नहीं चल रहा है। मुझे रजिस्ट्री करानी थी। अलवर से आए हैं। यहां आने पर पता चला कि यहां बम की सूचना के कारण मिनी सचिवालय बंद पड़ा है। अजमेर से आई हूं, मेरिज सर्टिफिकेट चाहिए मैं अजमेर से आई हूं। मुझे मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना है। मेरे पति की नौकरी है। उनको प्रमाण पत्र जरूरी चाहिए। वरना जॉब में दिक्कत आ सकती है। इस तरह काफी संख्या में बुजुर्ग पेंशन के काम काज से आए। काफी लोग रजिस्ट्री कराने आए थे। बाकी अन्य कामकाज से आने वाले लोग निराश लौटते गए। असल में यह नहीं पता चल रहा था कि कितने बजे तक मिनी सचिवालय खुलेगा। इन 5 दिन की रही छुट्टी 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती, 12 को शनिवार व 13 को रविवार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का अवकाश रहा। अब 15 अप्रैल को मंगलवार को कार्यालय खुलने थे। लेकिन नहीं खुल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *