अलवर में ईंट भट्टे पर काम करने वालों को पीटा:लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला किया, महिला समेत कई लोग घायल हुए

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के दादर गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे एक महिला को गंभीर हालत में अलवर में भर्ती कराया गया। बाकी कई लोगों को चोटें आई हैं। मामला जबर्दस्ती भट्टे की जमीन से मजदूरों को हटाने का है। घायल महिला भरतपुर निवासी अनार देवी पत्नी सुंदर जाटव है, जो वर्तमान में दादर गांव में ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रही थीं। ईंट भट्टे के मालिक और स्थानीय लोगों के बीच लंबे समय से कुछ जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते पड़ोस में रहने वाले दबंग लोगों ने भट्टा खाली कराने के उद्देश्य से मजदूरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें अनार देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है। कुछ अन्य लोगों को भी चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायल महिला अनार देवी का आरोप है कि उनको भट्टे पर काम करने नहीं दिया जा रहा। इसके अलाव जबर्दस्ती भट्टे से भगाने का प्रयास है। ताकि वे उस जमीन को हड़प सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *