अलवर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी घोषित:43 पदों पर नियुक्तियां दी, 10 ब्लॉक अध्यक्ष, 7 उपाध्यक्ष बनाए गए

अलवर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी की सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। सूची में अलवर जिले के 10 ब्लॉक अध्यक्ष, 7 उपाध्यक्ष, 1 प्रवक्ता, 1 संगठन महासचिव, 8 महासचिव, 10 सचिव और 6 संयुक्त सचिव के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष एमडी शाहुन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है।
बाकी रहे पदों पर जल्द होगी नियुक्ति उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को 45 पदों के लिए कार्यकर्ताओं से बायोडाटा लिए गए थे। इसके बाद सात दिनों तक प्राप्त बायोडाटा का सर्वे किया गया और संबंधित गांवों व ब्लॉक क्षेत्रों से फीडबैक भी लिया गया। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद 55 नामों की सूची तैयार कर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग को भेजी गई थी। प्रदेश स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद 43 पदों पर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, जबकि अभी दो पदों पर नाम घोषित होना बाकी है। जल्द ही शेष पदों पर भी नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *