अलवर में कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड तक बनेगी सड़क:खैरथल-तिजारा में भी बनेगा मिनी सचिवालय, जानिए बजट में और क्या मिला

राजस्थान विधानसभा में आज (बुधवार) डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट घोषणा में अलवर जिले का 3 बार नाम लिया। अलवर केंद्रीय कारागृह का नया भवन बनेगा। अलवर व भिवाड़ी में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा काम होगा। जिससे भिवाड़ी में पानी भराव का समाधान हो सकता है। अलवर में कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड सरिस्का तक नया रोड बनेगा। जिसके लिए 20 करोड़ रुपए जारी होंगे। इसके अलावा यहां भर्तृहिर मोड़ पर पुलिया बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट दिया है। वहीं जिंदोली घाटी की पुरानी रोड को बनाने के लिए 1.64 करोड़ रुपए जारी होंगे। यहां हनुमान वाटिका विकसित होगी। रूंध हवेली व प्रतापगढ़ किले का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अलवर शहर में DSP दक्षिण कार्यालय, अंबेडकर नगर में बिजली विभाग का नया GSS बनेगा। बुद्ध विहार में प्रथम श्रेणी का पशु चिकित्सालय बनेगा। इसके अलावा जिले में कई जगह रोड, जीएसएस, रामगढ़ में मिनी सचिवालय, कॉलेज में विज्ञान संकाय खोलने सहित अनेक घोषणाएं की है। अलवर को संभाग बनाने की मांग इस बार भी अधूरी रह गई। राजस्थान बजट में अलवर को क्या मिला प्रदेश में में 600 ट्यूबवेल व 1200 हैंडपंप लगेंगे। प्रत्येक जिला कलेक्टर को 1-1 करोड़ रुपए मिलेगा। अलवर भिवाड़ी सहित कई जगहों पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 1020 करोड़ रुपए के काम होंगे। मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाए जाएंगे। ये बड़ी सड़कें बनेंगी, बजट में घोषणा पेयजल, उद्योग व बिजली के लिए कहां कितना बजट ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान- 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी बनाने का ऐलान:सभी को फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली, 5 हजार होमगार्ड के नए पद का भी ऐलान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग के लिए हाई पावर कमेटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी बनाई जाएगी। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *