अलवर में जिला बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग जारी:अध्यक्ष बनने की दौड़ में चार प्रत्याशी, 5 बजे तक डलेंगे वोट

अलवर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष,सचिव, संयुक्त सचिव, कार्यकरणी सदस्य, पुस्तकालय सदस्य ,कोषाध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। शाम 6 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। कुल 1644 वोटर हैं। सुबह 11 बजे तक 190 वोटर अपना वोट डाल चुके हैं। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तंवर ने बताया कि न्यायालय के आदेश अनुसार पूरे राजस्थान में बार एसोसिएशन के चुनाव की वोटिंग जारी है। अलवर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें अनिल वशिष्ठ, रवि कुमार शर्मा ,अभिमन्यु सिंह चौहान, महादेव प्रसाद जांगिड़ शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामलखन, वीरेन्द्र कुमार यादव, कृष्ण गोपाल शर्मा, सतीश कुमार शर्मा और विक्रम सिंह शेखावत हैं। बाकी अन्य पदों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह से कोर्ट परिसर में प्रत्याशी व उनके समर्थक आने वाले वोटर से वोट की मांग करते नजर आए हैं। हर कोई एक-एक वोटर को अपने पक्ष में करने में लगा है। मतदान का शम शाम 5 बजे तक का है। 6 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। देर रात तक परिणाम सामने आ सकेंगे। पिछले साल भी रात भर काउंटिंग चली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *