अलवर में टटलूबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, तीन घायल:ठगी के आरोपी के परिजनों ने बोला परिवार पर हमला, एक बंदूक लेकर छत पर चढ़ा

अलवर जिले के जुनाखेड़ा गांव में टटलूबाजी (ऑनलाइन ठगी) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामला बुधवार देर शाम का है। झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा था घायल सद्दाम ने बताया कि गांव का रहने वाला मोहर्रम उर्फ फिरोज टटलूबाजी करता है और उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा था। इस पर उसने थाने में जाकर मोहर्रम उर्फ फिरोज के खिलाफ टटलूबाजी से संबंधित मामला दर्ज करवाया। सद्दाम के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस भी गांव में पहुंचने वाली थी। इसी बीच वह और उसका भाई पहले ही गांव लौट आए। सद्दाम का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और रिपोर्ट वापस लेने या पैसे देने का दबाव बनाने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हमला किया आरोप है कि आरोपी पक्ष के मोसम, सब्बा, सहरूना, मेमूना और जाकर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी का पिता जाकर छत पर बंदूक लेकर चढ़ गया। पुलिस के पहुंचने में देरी होने की भी बात सामने आई है। हमले में पीड़ित पक्ष के शब्बीर, सद्दाम और रवीना गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों के सिर में चोट आई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फिरोज खुद टटलूबाजी कर लोगों से ठगी करता है और उसे फंसाने की साजिश रच रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *